सलमान खान के घर फायरिंग करने विश्नोई के संपर्क में, तीन लोग गिरफ्तार

सलमान खान के घर फायरिंग करने विश्नोई के संपर्क में, तीन लोग गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अब तीसरे संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई की देखरेख में यह फायरिंग हई।

अनमोल विश्नोई के फिलहाल अमेरिका में होने की जानकारी हैं, पुलिस ने हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने फायरिंग करने वाले  सागर पाल और विक्की गुप्ता को फायरिंग के निर्देश लॉरेंस बिश्नोई से प्राप्त करके दिए।

पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति को मुंबई ले गई है हालांकि अभी तक गिरफ्तारी के बारे में सूचना नहीं डाली, बताया जा रहा है कि दोनों शूटर को अब तक एक लाख रुपए दिए जा चुके हैं।

मुंबई में फायरिंग करने के बाद दोनों शूटर गुजरात के भुज क्षेत्र में भाग गए थे, वे अपना सिमकार्ड भी बदल रहे थे लेकिन स लगातार एक ही नंबर पर कॉल कर रहे थे, इसकी वजह से वे पुलिस की नजर में आ गए।

दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कहने पर सलमान खान को डराना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने फायरिंग की।

इधर सलमान खान ने क्राइम ब्रांच से उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई , सलमान खान ने कहा है कि इतनी पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग होना चिंताजनक है।

 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Tags

Share this post:

Related Posts