चंद्रयान 3 शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंड करेगा, कामयाबी के लिए देशभर में पूजा अर्चना

News Bureau

चंद्रयान 3 शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंड करेगा, कामयाबी के लिए देशभर में पूजा अर्चना 

भारत आज शाम को एक और नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है, 41 दिन पहले भेजा गया चंद्रयान 3 आज शाम 6:04 पर चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करेगा।

इसरो के अधिकारियों ने कहा है कि सभी सिस्टम नॉर्मल है एवं बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की पूरी तैयारी है।

इसरो के अध्यक्ष ऐसे सोमनाथ ने बताया कि विक्रम की लैंडिंग में अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सेंसर सभी फेल हो जाते हैं कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी विक्रम लैंडिंग करेगा, बशर्तें अगर एल्गोरिथम ठीक से काम करें।

विक्रम के उठने के लिए इसरो कमांड सेंटर से जगह का चुनाव नहीं होगा, बल्कि लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करके लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए अमेरिका के न्यू जर्सी के मोनरो में श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय लोग पूजा करते हुए दिखे, लखनऊ के इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ी, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई।

देश भर में चंद्रयान 3 को लेकर उत्साह का माहौल है एवं अगर सब ठीक रहता है तो 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा। अन्यथा चंद्रयान की लैंडिंग 27 अगस्त को करवाई जाएगी, चंद्रमा पर उतरने से 2 घंटे पहले यह सप्ताह हो जाएगा।

यह भी पढ़ें Mobile User Alert: सोते समय तकिए के नीचे ना रखें मोबाइल कंपनी ने जारी की चेतावनी

चंद्रयान-3 lvm3 रॉकेट से लॉन्च किया गया था, अगर भारत को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता प्राप्त होती है तो अमेरिका रूस एवं चीन के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा।

 

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment