कोलायत विधानसभा जातीय समीकरण, इतिहास, चुनाव परिणाम Kolayat vidhansabha election result 2023

News Bureau

कोलायत विधानसभा जातीय समीकरण, इतिहास, चुनाव परिणाम Kolayat vidhansabha election result 2023

बीकानेर की कोलायत विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के भंवर सिंह भाटी ने चुनाव में जीत दर्ज की भवर सिंह भाटी को 89505 वोट मिले एवं भंवर सिंह भाटी के प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पूनम कंवर भाटी को 78489 वोट प्राप्त हुए।

लेकिन कोलायत विधानसभा चुनाव परिणाम इसलिए भी रोचक रहा क्योंकि यहां से कुल 13 प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था,  इनमें से नोटा से दो प्रत्याशी ज्यादा वोट ले पाए, बाकी सब प्रत्याशीयों को नोटा से कम वोट पर ही संतोष करना पड़ा।

2013 के विधानसभा चुनाव में कोलायत विधानसभा सीट से भंवर सिंह भाटी विजेता रहे एवं भंवर सिंह भाटी को 68029 वोट प्राप्त हुए, भंवर सिंह भाटी के प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी देवी सिंह भाटी को 66895 वोट प्राप्त हुए।

2008 के विधानसभा चुनाव में देवी सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में जीत दर्ज की एवं देवी सिंह भाटी को 62078 वोट प्राप्त हुए, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हुक्माराम को 40732 वोट प्राप्त हुए , देवी सिंह भाटी ने हुकमाराम को 21346 वोट के मार्जिन से चुनाव हराया।

यह भी पढ़ें मुंडावर विधानसभा सीट चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Mundawar Vidhansabha Result 2023

हमें फेसबुक पर पढ़ने के लिए फॉलो करें

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment