राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कार्यकारिणी भंग , नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा

2 Min Read

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कार्यकारिणी भंग , नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा 

राजस्थान में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है , बेनीवाल के निर्देशों के मुताबिक आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महामंत्री ,प्रदेश मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता सहित युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति , सम्पूर्ण जिला / महानगर की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अब नई कार्यकारिणी समिति का गठन करने के प्लान के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है , वहीं जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष उदय लाल डांगी को बनाया जा सकता हैं , हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से आरएलपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सूचना जारी नहीं की गई हैं।

यह भी पढ़ें सचिन पायलट और अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस का फार्मूला : जो जीतेगा , राज करेगा

वही राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में बीएसपी एवं आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो सकता है एवं तीनों पार्टियों के गठबंधन से चुनाव लड़ने की आचार है।

पिछले दिनों राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से एक पारिवारिक कार्यक्रम में मुलाकात भी की थी । वही हनुमान बेनीवाल राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लगातार नई पार्टी बनाने की सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा का ड्राइवर 11 महीने से लापता , पिता ने विधायक पर लगाया आरोप

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना