वसुंधरा और गहलोत अपने बेटों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी नेता अपनी जीत के लिए चुनावी रणनीतियां तैयार करने में जुटे हैं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे ने अपने बेटों के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाली हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को जालौर सिरोही लोकसभा कांग्रेस पार्टी से टिकट दिलवाई हैं।
इधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के सामने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं, लुंबाराम पहले प्रधान भी रह चुके हैं।
झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से कांग्रेस की उर्मिला जैन भैया दुष्यंत सिंह को टक्कर दे रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 28 मार्च से झालावाड़ बारां लोकसभा सीट क्षेत्र के दौरे पर हैं, वसुंधरा राजे लगातार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत की जीत के लिए 18 मार्च से लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं, 23 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जालौर एवं सिरोही के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। गहलोत लगातार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे है।