राजस्थान की इन तीन सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में, भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर

राजस्थान की इन तीन सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में, भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा सीटों पर मुसीबत है, इन सीटों पर भाजपा के अपने ही नेता अब भारतीय जनता पार्टी के लिए मिशन 25 में आड़े आ रहे हैं।

राजस्थान की चूरू, नागौर एवं बाड़मेर लोकसभा सीट पर मुकाबला बहुत रोचक है, राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के लिए इन तीन सीटों को जीतना काफी मुश्किल होगा।

राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय हैं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले उम्मेदाराम बेनीवाल कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी भी काफी मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं।

नागौर लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है, 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने वाले हनुमान बेनीवाल इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन करके भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

चूरू लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले राहुल कस्वां भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत है, भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को चुनाव मैदान में उतारा।

लेकिन यहां पर दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां भारतीय जनता पार्टी के लिए राह में अड़चन पैदा कर रहे हैं।

इसे लोकसभा सीट पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के प्रतिष्ठा का सवाल है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

इन लोकसभा सीटों में से बाड़मेर की लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल एवं चूरू एवं नागौर की सीट पर 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Tags

Share this post:

Related Posts