वसुंधरा को केंद्रीय संगठन में दी जा सकती है जिम्मेदारी, राजस्थान की राजनीति से दूर हो सकती है राजे

News Bureau
2 Min Read

वसुंधरा को केंद्रीय संगठन में दी जा सकती है जिम्मेदारी, राजस्थान की राजनीति से दूर हो सकती है राजे

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाने वाली वसुंधरा राजे को राजस्थान में मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया और राजनाथ सिंह ने जयपुर पहुंचकर विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे से भजनलाल के नाम का प्रस्ताव पेश करवाया।

भजन लाल का नाम सर्व सहमति से पास हो गया लेकिन अब सवाल है कि वसुंधरा राजे को क्या जिम्मेदारी दी जा सकती है?

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि वसुंधरा राजे को अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है और भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन में वसुंधरा राजे को तवज्जो दे सकती है।

अगर अगले साल वर्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वसुंधरा राजे को सरकार के अहम किरदारों में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा वसुंधरा राजे को राज्यपाल भी बनाया जा सकता है।

हालांकि वसुंधरा राजे को राज्यपाल बनाने की संभावना कम हैं, क्योंकि फिलहाल वसुंधरा राजे राजनीति में एक्टिव रहने की कोशिश कर रही है।

वसुंधरा राजे राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी है वसुंधरा राजे पहली बार राजस्थान की महिला मुख्यमंत्री के रूप में 2003 में शपथ ली थी। 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद वसुंधरा राजे दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी थी लेकिन इस बार वसुंधरा राजे को भाजपा के केंद्रीय संगठन ने सहमति नहीं दी।

 

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *