ETG ओपिनियन पोल राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कहता है, किसकी बनेगी सरकार ?

News Bureau

ETG ओपिनियन पोल राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कहता है ? किसकी बनेगी सरकार 

राजस्थान में 2023 के दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में व्यस्त है, राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके बारे में ईटीजी ओपिनियन पोल ने आंकड़े जारी किए हैं।

ईटीजी ओपिनियन पोल के मुताबिक राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 95 से 105 विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिल सकती है।

कांग्रेस पार्टी को 91 से 101 विधानसभा सीटें मिल सकती है, वहीं अन्य दलों के खाते में एवं निर्दलीय के खाते में तीन से छह विधानसभा सीटें जा सकती है।

राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी को 30 से 32 विधानसभा सीटें मिलने की अनुमान है एवं कांग्रेस को 27 से 29 विधानसभा में सीटें मिलने का अनुमान है।

हाड़ौती क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को 8 से 10 सीटें, कांग्रेस पार्टी को 7 से 9 विधानसभा सीटें मिल सकती है।

यह भी पढ़ें राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया अपडेट, राजनीतिक दलों से की चर्चा

शेखावाटी क्षेत्र की बात करें तो शेखावाटी में बीजेपी को 10 से 12 विधानसभा सीटें एवं कांग्रेस को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है।

2018 में विधानसभा चुनाव में 200 में से 73 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी दर्ज की एवं 99 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment