एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में किसकी बन रही है ? जान लीजिए क्या कह रही सर्वे एजेंसियां

एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में किसकी बन रही है ? जान लीजिए क्या कह रही सर्वे एजेंसियां 

पांच राज्यों में मतदान पूरे होने के बाद अब सर्वे एजेंसियों द्वारा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं, राजस्थान के एग्जिट पोल की बात की जाए तो राजस्थान में कई एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाने की दावे किए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ के अनुसार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 108 से 128 विधानसभा सीटें मिल रही है एवं कांग्रेस को 56 से 72 विधानसभा सीटें मिल रही है वहीं अन्य पर 13 से 21 प्रत्याशी सफल हो सकते हैं।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 98 से 105 सीटें, कांग्रेस 85 से 95 व अन्य के खाते में 10-15 विधानसभा सीटें जाने का दावा किया जा रहा हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 90 विधानसभा सीटें एवं कांग्रेस को 96 विधानसभा सीटें एवं 13 सीट  विधानसभा सीटें अन्य को बताई जा रही हैं।

एबीपी न्यूज सी वोटर के अनुसार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 94 से 114 विधानसभा सीटें, कांग्रेस को 71 से 91 व अन्य को 9 से 19 विधानसभा सीटें मिल सकती है।

इंडिया टीवी के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 94 से 104 विधानसभा सीटों पर कब्जा कर रही है एवं भारतीय जनता पार्टी 80 से 90 विधानसभा सीटों तक सकती है, इंडिया टीवी के मुताबिक अन्य को 14 से 18 विधानसभा सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 1 दिसंबर से बंद हो जाएगा Gmail अकाउंट, बचाने के लिए ये काम करना जरूरी

रिपब्लिक टीवी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 115 से 130, कांग्रेस 65 से 75 एवं अन्य 12 से 19 विधानसभा सीटें प्राप्त कर सकते हैं।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
राहुल गांधी ने शादी को लेके कही बड़ी बात, जानिए कब हैं राहुल गांधी की शादी रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha