Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज कब है , हरियाली तीज को क्या करना चाहिए

News Bureau

Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज कब है , हरियाली तीज को क्या करना चाहिए

सुहागिन महिलाओं द्वारा हरियाली तीज पर्व को मनाया जाता है हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है।

यह त्यौहार प्रतिवर्ष श्रावण महीने में मनाया जाता है एवं इस महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं एवं भगवान महादेव की पूजा करती है।

कहा जाता है कि भगवान शिव एवं माता पार्वती का पुनर्मिलन का यह दिन है इसीलिए इस दिन को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए मनाती है।

यह भी पढ़ें सांप काट ले तो क्या करें , सांप के जहर को फैलने से कैसे रोकें

2023 में हरियाली तीज कब है ? 

हिंदू धर्म के ज्योतिष के मुताबिक 2023 में हरियाली तीज का महापर्व 19 अगस्त 2023 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा , हरियाली तीज के व्रत का समय 18 अगस्त को रात 8:02 से शुरू होगा एवं 19 अगस्त 2023 को रात 10:19 पर समाप्त होगा।

यानी कि 19 अगस्त को रात 10:19 के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेगी एवं पूजा आराधना करेगी।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment