बीएसटीसी एग्जाम देने से पहले पढ़ ले चौहान वंश के महत्वपूर्ण सवाल, BSTC IMPORTANT QUESTION 2023

News Bureau

बीएसटीसी एग्जाम देने से पहले पढ़ ले चौहान वंश के महत्वपूर्ण सवाल, BSTC IMPORTANT QUESTION 2023

बीएसटीसी एग्जाम ( प्री डीएलएड परीक्षा) व अन्य प्रतियोगी परीक्षा में चौहान वंश से जुड़े हुए इतिहास की महत्वपूर्ण सवालों की एक सीरीज दी गई है, जिसमें चौहान राजवंश वंश से जुड़े हुए कुछ इंपॉर्टेंट एवं परीक्षा में आने की दृष्टि से संभावित सवाल है।

प्रश्न 1:- अजमेर की स्थापना किसने की ?

उत्तर :-  अजमेर की स्थापना अजय मेरू ने की, एवं अजमेर का शुरुआत में नाम अजयमेरु ही था।

 

प्रश्न 2:- आनासागर झील का निर्माण किसने करवाया

उत्तर :- आनासागर झील का निर्माण अर्णोराज ने करवाया।

 

प्रश्न 3 :- कुतुबुद्दीन ऐबक ने किस पाठशाला को तोड़कर ढाई दिन की झोपड़ा का निर्माण करवाया?

उत्तर :- कुतुबुद्दीन ऐबक ने धारा नगरी की संस्कृत पाठशाला को तोड़कर एक मस्जिद का निर्माण करवाया, जिसको ढाई दिन का झोपड़ा कहा जाता है।

 

प्रश्न 4 :- रायपिथौरा किस शासक की उपाधि है?

उत्तर :- रायपिथौरा पृथ्वीराज चौहान की उपाधि है, इस उपाधि का मतलब है युद्ध में पीठ में दिखने वाला।

 

प्रश्न 5:- तराइन का द्वितीय युद्ध कब हुआ ?

उत्तर :- तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 को हुआ, यह युद्ध मोहम्मद गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ था।

 

प्रश्न 6:- जालौर दुर्ग की कुंजी किस दुर्ग को कहा जाता है ?

उत्तर :- जालौर दुर्ग की कुंजी सिवाना दुर्ग को कहा जाता है यह बाड़मेर में स्थित है।

 

प्रश्न 7:-जालौर के चौहान वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर :- जालौर के चौहान वंश का संस्थापक कीर्तिपाल था।

 

प्रश्न 8:- अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय जालौर में जौहर किसके नेतृत्व में हुआ?

उत्तर :- अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय जैतल दे के नेतृत्व में जौहर हुआ।

 

प्रश्न 9 :- बूंदी के हाड़ा चौहान वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर :- बूंदी के हाडा चौहान वंश का संस्थापक देवासिंह था।

 

प्रश्न 10 :- वंश भास्कर की रचना किसने की ?

उत्तर :- वंश भास्कर की रचना सूर्यमल मिश्रण ने राम सिंह के शासनकाल में की थी।

यह भी पढ़ें BSTC important question 2023 बीएसटीसी महत्वपूर्ण प्रश्न 2023 

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment