दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना के तटवर्ती इलाकों से लोगों को हटाया

News Bureau

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना के तटवर्ती इलाकों से लोगों को हटाया

देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है एवं यमुना नदी के किनारे पर रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है , मंगलवार रात 8 बजे पुराने लोहे के पुल के पास जलस्तर 2026.76 मीटर नापा गया।

दिल्ली सरकार की ओर से यमुना नदी के आसपास रहने वाले करीब 2700 लोगों के लिए दिल्ली के पूर्वी एवं उत्तरी पूर्वी , दक्षिणी पूर्वी भागों में तंबुओं की व्यवस्था की गई हैं।

सरकार ने ओल्ड रेलवे ब्रिज को सड़क एवं रेल मार्ग के यातायात को बंद कर दिया है एवं दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट करते हुए कहा गया कि अगले आदेश तक ओल्ड रेलवे ब्रिज , पुश्ता रोड एवं गांधीनगर को यातायात के लिए बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें सीमा हैदर व सचिन ने प्यार में बनाई रील्स , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि हरियाणा से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण यमुना में जलस्तर बढ़ा है एवं इससे पहले दिल्ली में बाढ़ जैसे कोई आशंका नहीं थी लेकिन यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना नदी के आसपास रहने वाले लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा , हालांकि नदी के नजदीक के रिहायशी इलाकों में पानी घुसने का खतरा नहीं हैं।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment