हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के भाजपा से गठबंधन के संकेत

News Bureau
3 Min Read

हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के भाजपा से गठबंधन के संकेत

राजस्थान की पहली क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर संकेत मिल रहे हैं, इससे पहले हनुमान बेनीवाल कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर प्रयास कर रहे थे लेकिन यह गठबंधन नहीं हो पाया, अब बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ऑफर दिया गया कि‌ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अगर भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करती है तो आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा एवं आरएलपी के एक सदस्य को राज्यसभा सदस्य बनाया जाएगा। ।।

सूत्रों के मुताबिक लगातार आरएलपी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे नेताओं की संख्या में बढ़ोतरी होती देख हनुमान बेनीवाल भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बीजेपी के साथ अगर गठबंधन करती है तो 20 मार्च से पहले स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और गठबंधन की औपचारिक घोषणा भी हो सकती हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था लेकिन यह गठबंधन ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। किसान आंदोलन के समय हनुमान बेनीवाल और भाजपा का गठबंधन टूट गया था।

यह भी पढ़ें चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने लिखी देश के नाम चिट्ठी

अगर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भाजपा का गठबंधन होता है तो भाजपा को नागौर, जोधपुर, बाड़मेर सहित कई लोक सभा सीटों पर फायदा होगा।

इस गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैलाश चौधरी सहित कई नेता प्रयास कर रहे हैं।

उम्मेदाराम बेनीवाल और पुखराज गर्ग ने छोड़ी आरएलपी 

इसी बीच बाड़मेर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बड़े नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर दी हैं. उम्मेदाराम बेनीवाल को बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाएगी। उम्मेदाराम बेनीवाल बायतु विधानसभा सीट से 2018 एवं 23 में चुनाव हार गए थे।

 

इधर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं भोपालगढ़ के पूर्व विधायक पुखराज गर्ग ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर दी हैं।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना