महिला किसानों को अब हर साल 12 हजार रुपए देने की तैयारी

News Bureau
2 Min Read

महिला किसानों को अब हर साल 12 हजार रुपए देने की तैयारी 

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लाने की तैयारी कर रही है 1 फरवरी को अंतरिम बजट की घोषणाओं में महिलाओं के लिए कहीं राहत भरी खबरें हो सकती है, वही जानकारी के मुताबिक महिला किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए की जगह ₹12000 राशि की जा सकती है। मोदी सरकार द्वारा महिला किसानों को दुगुनी राशि देने के बाद सरकार पर 120 करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, भारत में करीब 26 करोड़ किसान हैं जिनमें से 13% महिला किसानों के नाम जमीन है।

वहीं मोदी सरकार मनरेगा में भी महिला मजदूर को प्राथमिकता देगी, प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 46 करोड़ बैंक खाता खोले गए, जिनमें से 56 प्रतिशत महिलाओं के खाते हैं इन खातों में जमा तीन गुना तक बढ़ गया है‌।

इन खातों में 2015 में औसतन 1279 रुपए थे, वहीं 2022 में यह रुपए बढ़कर 3761 हो गए हैं।

यह भी पढ़ें सर्दियों में रोज नहाने के नुकसान, अगर आप भी रोज नहाते हैं तो हो जाएं सावधान

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार द्वारा महिला वोटर को साधने के लिए यह बड़ी कोशिश होगी‍, आम चुनाव में 45 करोड़ महिलाएं वोट डालेगी एवं भाजपा की जीत के लिए इनका अहम योगदान रहा था।

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *