राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बदलाव के संकेत

News Bureau

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बदलाव के संकेत 

राजस्थान समेत कई राज्यों में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं एवं 2023 की शुरुआत में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया था ।

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सीपी जोशी को सामने लाया गया एवं अब फिर मीडिया के माध्यम से संकेत मिल रहे हैं कि राजस्थान में फिर से आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष बदल सकता है।

चर्चा है कि सीपी जोशी आलाकमान की उम्मीदों पर अभी तक खरा नहीं उतर पाए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मुकाबले सीपी जोशी कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं को चुनावी मूड़ में एक्टिव नहीं कर पा रहे है।

लोगों में इन सभी खबरों को चर्चा तब मिली , जब जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा , एवं राजस्थान में भाजपा का प्रदर्शन कोई खास असर नहीं बना पाया।

यह भी पढ़ें राजस्थान में बदल सकता है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष , प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment