प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार : सीएम भगवंत मान व नड्डा भी पहुंचे

News Bureau

प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार : सीएम भगवंत मान व नड्डा भी पहुंचे 

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया , प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी एवं यहां पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान , गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित , भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा , एनसीपी के प्रमुख शरद पवार सहित कई नेता शोक जताने के लिए पहुंचे।

95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 7:45 बजे महोली के अस्पताल में निधन हुआ था , प्रकाश सिंह बादल के सांस की तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

यह भी पढ़ें राजस्थान की सभी विधानसभा सीटों का इतिहास एवं चुनाव परिणाम जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

1927 में जन्में प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत देश के आजाद होने के साथ 1947 में की , प्रकाश सिंह बादल ने करीब 17 साल जेल में गुजारे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment