महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हो सकते हैं

News Bureau
2 Min Read

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हो सकते हैं 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के साथ उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक अशोक चव्हाण अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक अपने साथ 13 बड़े नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा सकते हैं इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति हलचल भी तेज होती दिख रही हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं भाजपा के नेता आशीष सालार भाजपा कार्यालय पहुंचे एवं इसी बाच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटेले दिल्ली रवाना हुए।

सूत्रों के मुताबिक 13 नेता कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे और अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी अपना एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं बन पाएगी।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा आगे आगे देखो क्या होता है, उन्होंने कहा कि MVA के कई नेता हमारे संपर्क में है मुझे विश्वास है कि वह भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

यह भी पढ़ें ‌हनुमान बेनीवाल और बीजेपी लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे, गठबंधन को लेकर आई खबर

महाराष्ट्र कांग्रेस में इससे पहले मिलिंद देवड़ा एवं पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी ने भी इस्तीफा दिया था।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना